1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Pakistan infiltration

पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, जवान शहीद

Pakistan
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में जम्मू जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए अंधाधुंध गोलीबारी की जिससे एक भारतीय जवान शहीद हो गया।
 
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान ने शनिवार सुबह सुंदरबनी सेक्टर के खौर क्षेत्र में अंधाधुंध गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
 
उन्होंने कहा कि लगभग 9.45 बजे पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसमें एक बंदूकधारी ने भारतीय सेना के एक जवान को गोली मार दी जिससे वह शहीद हो गया। सूत्रों ने बताया कि केरी बटल में तैनात आठ जाकली के लाल्यली इलाके में गोली मारने की यह घटना हुई थी।
 
उन्होंने कहा कि राइफलमैन वरुण के गंभीर रूप से घायल के बाद उन्हें एमएच अखनूर शिफ्ट किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। (वार्ता)
अगला लेख
अमित शाह का हमला, राहुल गांधी को जवाब मांगने का हक नहीं