सम्बंधित जानकारी
- सावधान! हमें मिटा भी सकता है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
- अमेरिका क्यों खरीद रहा आयोडायिन की गोलियां, क्या दुनिया पर मंडरा रहा है परमाणु हमले का खतरा?
- महिला और युवक अंडरगारमेंट में छिपाकर ला रहे थे 3 किलो सोना, मुंबई एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने पकड़ा
- Gyanvapi Masjid case : शिवलिंग के कार्बन डेटिंग पर सुनवाई पूरी, अब 14 अक्टूबर को आ सकता है फैसला
- Russia-Ukraine War Update : रूस ने यूक्रेन के 12 क्षेत्रों पर की भारी बमबारी, 19 लोगों की मौत
नीतीश ने अमित शाह से क्यों कहा कहा, जेपी आंदोलन के बारे में टिप्पणी करने की उनकी उम्र नहीं
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नेता को समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में वर्ष 1974 के जेपी आंदोलन और उसकी विरासत के बारे में न तो कोई जानकारी है और न ही उसपर टिप्पणी करने की उम्र।
जदयू नेता नीतीश कुमार के खिलाफ शाह ने लोक नायक जयप्रकाश नारायण के जन्मस्थान सिताब दियारा में टिप्पणी की थी, इस पर एक सवाल के जवाब में नीतीश ने कहा कि आज जो प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) जी हैं और जब वे मुख्यमंत्री (गुजरात के) थे, उस समय वह (शाह) क्या थे?
उल्लेखनीय है कि लोक नायक जयप्रकाश नारायण की जन्मस्थली सारण जिले के सिताब दियारा गांव में शाह ने जदयू नेता नीतीश कुमार द्वारा गठबंधन सहयोगियों को बार-बार बदलने का जिक्र करते हुए तीखा हमला किया था। उन्होंने कहा था कि 5 बार पाला बदलने वाले मुख्यमंत्री बने हुए हैं।
जेपी का नाम लेकर राजनीति में आये लोग अब पांच-पांच बार पाला बदलकर जेपी के सिद्धांतों को दरकिनार कर चुके हैं।
— Amit Shah (@AmitShah) October 11, 2022
और आज सत्ता सुख के लिए उसी कांग्रेस की गोदी में बैठ गए हैं। pic.twitter.com/cGH5XXH8gq
महागठबंधन में शामिल कांग्रेस की ओर इशारा करते हुए शाह ने नीतीश और राजद प्रमुख लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जिसने आपात काल थोपा ये लोगों उसी की गोद में जा बैठे हैं। यह दोनों ही दिग्गज जेपी द्वारा शुरू किए गए 1974 की संपूर्ण क्रांति आंदोलन में शामिल थे।
71 वर्षीय कुमार ने व्यंग्यात्मक रूप से शाह के बारे पूछा कि उन्हें क्या मालूम है जेपी आंदोलन और देश की आजादी के बारे में। उन्हें इसके बारे में कोई ज्ञान और जानकारी है? क्या उम्र है?
नीतीश ने 72 वर्षीय मोदी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के लोग मेरे बारे में कहते रहते हैं कि उम्र बढ़ रही है। वह कितने साल के हैं। कहते हैं की मेरी उम्र हो गई है, उनकी उमर कितनी है।
कुमार अकसर कहते हैं कि भाजपा अब वह नहीं रही जो अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के अधीन थी। उन्होंने कहा कि पिछली पीढ़ी के नेताओं में कई अच्छे गुण थे; लेकिन इन लोगों को किसी के लिए कोई सम्मान नहीं है, किसी चीज के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
