1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Nirav Modi
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 22 अप्रैल 2018 (16:20 IST)

मुश्किल में नीरव मोदी, पीएनबी हांगकांग में अदालत की शरण में

Nirav Modi
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 13,000 करोड़ रुपए के ऋण घोटाला मामले में भगोड़े आभूषण कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ अमेरिका में समाशोधन प्राधिकरण के समक्ष अर्जी लगाने के बाद अब हांगकांग में भी अदालत का दरवाजा खटखटाया है।
 
पीएनबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बैंक उन देशों और जगहों में सक्षम प्राधिकरणों के सामने अपील करने की योजना बना रहा है, जहां नीरव मोदी एवं उसके सहयोगियों की संपत्तियां हैं।
 
अधिकारी ने कहा कि हांगकांग में अधिकारियों से संपर्क किया गया है और नीरव मोदी की कंपनियों के खिलाफ  वसूली के आदेश के लिए याचिकाएं दायर की गई हैं।
 
उल्लेखनीय है कि पीएनबी ने नीरव मोदी के कंपनी समूह की अमेरिका स्थित इकाई फायरस्टार डायमंड के दिवालिया होने मामले की सुनवाई में हस्तक्षेप के लिए वहां अपने वकील कर लिए हैं।

mgid

 
इस बीच चीन ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि हांगकांग प्रशासन नीरव मोदी को गिरफ्तार करने के भारत के आवेदन पर निर्णय करने को स्वतंत्र है। (भाषा)

aniview

 
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान ने पुंछ में सैन्य चौकियों, गांवों को निशाना बनाया