सम्बंधित जानकारी
- यूपी में स्कूली शिक्षा में बदलाव, एनसीईआरटी की पुस्तकों से होगी सरकारी स्कूलों में पढ़ाई
- FIFA WC 2018 : विश्व कप के खिलाफ मॉस्को में छात्रों का अनूठा विरोध प्रदर्शन
- बस्तों के बोझ से बच्चों को मिलेगी राहत, एनसीईआरटी का सिलेबस होगा आधा
- राहुल गांधी युवा मतदाताओं के लिए आयोजित कंसर्ट में
- अंग्रेजी की पाठ्यपुस्तकों में कलाम के संस्मरण...
एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों में होगा क्यूआर कोड
नई दिल्ली। राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान (एनसीईआरटी) ने अपनी पाठ्यपुस्तकों में क्यूआर कोड के इस्तेमाल की प्रक्रिया आरंभ की है। इस कदम से छात्रों को पाठ्यपुस्तक के अध्यायों की अतिरिक्त सामग्री लैपटॉप या डिजिटल बोर्ड पर पढ़ने में मदद मिलेगी।
क्विक रिस्पांस (क्यूआर) कोड मशीन से पठनीय काले और सफेद चौकोर से बना विशेष प्रकार का कोड होता है। स्मार्टफोन के कैमरे द्वारा इसमें स्टोर की गई वेब लिंक या अन्य सूचना को पढ़ा जा सकता है। एनसीईआरटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ई-सामग्री, नक्शे, पॉवर प्वॉइंट प्रजेंटेशन, एनिमेशन और वीडियो सहित संबंधित सहयोगी पाठ्य सामग्री के पहचान की प्रक्रिया हम शुरू कर चुके हैं।
अधिकारी ने बताया कि कक्षा 1 से 12वीं तक की सभी पाठ्यपुस्तकों की सामग्री को क्यूआर कोड से लिंक किया जाएगा। यह इन किताबों पर छपा होगा। उन्होंने बताया कि 2019 के शैक्षणिक सत्र से इस कोड को लागू करने की उम्मीद है। (भाषा)
