1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Narendra Modi & Ranil Vikramasinghe

मोदी ने विक्रमसिंघे को महात्मा गांधी के प्रिय भजन का वीडियो दिखाया

Narendra Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अपने श्रीलंकाई समकक्ष रानिल विक्रमसिंघे और उनकी पत्नी मैत्री को महात्मा गांधी के पसंदीदा भजन 'वैष्णव जन तो...' का एक वीडियो दिखाया जिसे श्रीलंका के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया है।
 
 
प्रतिनिधिमंडलस्तरीय वार्ता के बाद श्रीलंका के प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी को मोदी द्वारा वीडियो दिखाने की एक क्लिप विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने पोस्ट की। कुमार ने वीडियो के साथ ट्वीट किया कि इस भजन को श्रीलंका में युवाओं के बीच लोकप्रिय 3 कलाकारों ने स्वर दिया है।
 
124 से अधिक देशों के कलाकारों ने महात्मा गांधी को उनके भजन के जरिए श्रद्धांजलि दी है और 'वैष्णव जन...' भजन वैश्विक बन गया है। (भाषा)
अगला लेख
यौन उत्पीड़न मामला : पचौरी के खिलाफ आरोप तय, जनवरी में होगी सुनवाई