सम्बंधित जानकारी
- 21 जून योग दिवस पर 21 आधुनिक योगियों का परिचय, जिन्होंने किया दुनियाभर में योग का प्रचार
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हिन्दी निबंध
- योग के जन्मदाता, 8 महान योगी जिनके कारण जन्मे हजारों योगी
- 21 जून : योग दिवस पर जानिए नियमित योग करने से मिलने वाले 6 बेमिसाल फायदे
- योग करने से जीवन पर पड़ते हैं यह 10 तरह के प्रभाव
International Yoga Day: : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 40 हजार लोगों के साथ करेंगे योग
रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची में करीब 40 हजार लोगों के साथ योग करेंगे।
रांची जिले के उपायुक्त राय महिमापत रे ने गुरुवार को यहां बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ 21 जून को रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में लगभग 40 हजार लोग योग करेंगे।
इसके सफल आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लोगों की सुविधाओं के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं।
रे ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर 200 से अधिक पेयजल पॉइंट, 400 अस्थायी शौचालय, 100 पानी टैंकर, मेडिकल टीम, 21 एम्बुलेंस, 8 मेडिकल रेस्पॉन्स टीम, 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के साथ सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पर्याप्त संख्या में जवानों की तैनाती की गई है।
उपायुक्त ने बताया कि मोदी के साथ मंच पर झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद एसो नाइक और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी मौजूद रहेंगे।
