सम्बंधित जानकारी
- नारद मामले में CBI की छापेमारी को बंगाल विधानसभा अध्यक्ष ने बताया गैरकानूनी
- नारद स्टिंग मामला : पश्चिम बंगाल के 2 मंत्रियों समेत 4 नेताओं को जेल
- नारदा स्टिंग केस : कलकत्ता HC ने TMC के मंत्रियों की जमानत पर लगाई रोक
- नारद स्टिंग मामला : TMC के चारों नेता अंतरिम बेल पर रिहा, 6 घंटे CBI परिसर में रहीं ममता बनर्जी, दिनभर चला सियासी तूफान
- नारद घोटाले में TMC के 3 विधायक गिरफ्तार, CBI दफ्तर पहुंचीं CM ममता बनर्जी
नारद मामला : उच्च न्यायालय ने गुरुवार तक सुनवाई स्थगित की, जेल में ही रहेंगे नेता
कोलकाता। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने नारद स्टिंग टेप मामले में सुनवाई गुरुवार के लिए स्थगित कर दी। इस मामले में पश्चिम बंगाल के दो मंत्री, एक विधायक और कोलकाता के पूर्व महापौर को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है।
उच्च न्यायालय में बुधवार को सुनवाई स्थगित होने के कारण मंत्री सुब्रत मुखर्जी और फिरहाद हाकिम, तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा और कोलकाता के पूर्व महापौर सोवन चटर्जी न्यायिक हिरासत में रहेंगे।
इस मामले में सुनवाई स्थानांतरित करने की सीबीआई की याचिका और सोमवार को सीबीआई की एक अदालत द्वारा दी गई जमानत पर उच्च न्यायालय के स्थगन को वापस लेने की चारों नेताओं की याचिका पर मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल और न्यायमूर्ति अरिजीत बनर्जी की पीठ गुरुवार को सुनवाई करेगी।
नारद स्टिंग मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए चारों नेताओं को निचली अदालत ने जमानत दे दी थी, लेकिन उच्च न्यायालय ने सोमवार की रात ही इस आदेश पर रोक लगा दी थी।(भाषा)
