सम्बंधित जानकारी
- ठंड में बढ़ जाता है आर्थराइटिस का खतरा, जानें 5 जरूरी बातें
- सर्दी के दिनों में मोटापा घटेगा ऐसे, पढ़ें 5 अचूक तरीके
- गुलमर्ग में मौसम की सबसे सर्द रात, लेह का तापमान शून्य से 6.5 डिग्री नीचे
- दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना, छंट सकती है धुंध...
- दिल्ली में प्रदूषण की आपात स्थिति, धुंध से छुटकारा मिलने के आसार नहीं
मॉनसून अपडेट : लक्षद्वीप की ओर बढ़ा चक्रवात ‘ओखी’
नई दिल्ली। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज कहा कि चक्रवात ‘ओखी’ तेज बारिश और हवाओं के साथ लक्षद्वीप की ओर बढ़ रहा है। तमिलनाडु और केरल के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
मंत्रालय में सचिव माधवन राजीवन ने कहा कि अरब सागर के दक्षिणी हिस्से में स्थित इस द्वीप समूह पर कल मूसलाधार बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं।
राजीवन ने कहा, यह चक्रवात दो दिसंबर को द्वीप समूह को छू जाएगा। निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ‘स्काईमेट’ के उपाध्यक्ष महेश रावत ने कहा कि भारी बारिश से लक्षद्वीप में बाढ़ की स्थिति पैदा होने की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दक्षिणी तमिलनाडु, दक्षिणी केरल में अगले 24 घंटों के भीतर मूसलाधार बारिश की संभावना है। (भाषा)
