सम्बंधित जानकारी
- इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली स्पेशल टीम ने पकड़ी 2500 करोड़ की ड्रग, चार लोग धराए
- मध्यप्रदेश में 10 दिन बाद मानसून फिर सक्रिय, अच्छी बारिश की संभावना
- करण देओल ने शुरू की अपनी अगली फिल्म की तैयारी, शेयर किया अपना नया लुक
- ध्वनि प्रदूषण के नियमों में हुआ यह बदलाव, बगैर इजाजत लाउडस्पीकर बजाने पर 1 लाख रुपये तक जुर्माना
- सितंबर माह में अत्यधिक बारिश के पीछे आर्कटिक की पिघलती बर्फ
Monsoon के दिल्ली सहित उत्तर भारत के हिस्सों को एक दिन के भीतर कवर करने की संभावना
नई दिल्ली। उत्तर भारत में मानसून का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इसी बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। पूर्वी हवाओं ने दक्षिण-पश्चिमी मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थितियां बना दी हैं और इसके एक दिन के भीतर दिल्ली, हरियाणा तथा पंजाब सहित उत्तर भारत के हिस्सों को कवर करने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर की पूर्वी हवाएं उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ गई हैं और शनिवार को दिल्ली, हरियाणा तथा पूर्वी राजस्थान तक पहुंच रही हैं।
आईएमडी ने कहा कि इसलिए, अगले 24 घंटे के दौरान स्थितियां दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों तथा पंजाब, हरियाणा एवं राजस्थान के कुछ और हिस्सों के ऊपर दक्षिण-पश्चिमी मानसून के और आगे बढ़ने के लिए अनुकूल बनी रहेंगी। इसने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान देश के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिमी मानसून के और आगे बढ़ने के लिए भी स्थितियां अनुकूल हैं।
