मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी बोले, इरफान को उनकी बहुमुखी भूमिकाओं के लिए याद किया जाएगा
Written By
Last Updated : बुधवार, 29 अप्रैल 2020 (15:17 IST)

मोदी बोले, इरफान को उनकी बहुमुखी भूमिकाओं के लिए याद किया जाएगा

Narendra Modi | मोदी बोले, इरफान को उनकी बहुमुखी भूमिकाओं के लिए याद किया जाएगा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अभिनेता इरफान खान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें विभिन्न माध्यमों में उनकी बहुमुखी भूमिकाओं के लिए याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर कहा कि इरफान का निधन सिनेमा और रंगमंच की दुनिया के लिए एक बड़ा नुकसान है।
उन्होंने कहा कि उन्हें विभिन्न माध्यमों में उनकी बहुमुखी भूमिकाओं के लिए याद किया जाएगा। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले। इरफान की बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में मृत्यु हो गई। वे 54 वर्ष के थे और लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
चेन्नई, मदुरै और कोयंबटूर में 4 दिन का Lockdown नहीं बढ़ेगा आगे : तमिलनाडु सरकार