1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Modi new step after Demonetisation and GST

नोटबंदी और जीएसटी के बाद क्या होगा मोदी सरकार का अगला बड़ा कदम...

Narendra Modi
नई दिल्ली। नोटबंदी और जीएसटी के बाद मोदी सरकार एक और बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि यह अभियान बेनामी संपत्ति के खिलाफ होगा। 
 
सुत्रों के अनुसार सरकार बेनामी संपत्ति के खिलाफ जल्द ही बड़ा अभियान चला सकती है। आने वाले दिनों में मालिकाना हक के कानूनी सबूत न मिलने पर सरकार बेनामी संपत्तियों को कब्जे में ले सकती है। कब्जे में ली गई संपत्तियों को गरीबों के लिए किसी योजना से भी जोड़ा जा सकता है।
 
उल्लेखनीय है कि हाल में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुई कई चुनावी रैलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेनामी संपत्ति के बहाने विरोधियों पर कड़ा वार किया था। 
 
8 नवंबर को नोटबंदी के एक साल होने पर भाजपा इसे कालाधन विरोधी दिवस के तौर पर मनाने की तैयारी है। इस दिन भाजपा नोटबंदी के फायदों को बताने के लिए करेगी तो विपक्षी दल इस दिन नोटबंदी के विरोध में देशभर में हुंकार भरेंगे।