सम्बंधित जानकारी
- लोकसभा चुनाव 2019 : हेमा मालिनी ने कहा- यह मेरा अंतिम चुनाव
- लोकसभा चुनाव 2019 : नैनीताल व उधमसिंह नगर में दो दिग्गजों में मुकाबला
- लोकसभा चुनाव 2019 : अमरोहा से राशिद अल्वी की जगह सचिन कांग्रेस प्रत्याशी, लखनऊ से लड़ सकते हैं जितिन
- लोकसभा चुनाव 2019 : भाजपा का गढ़ रही है गांधीनगर सीट, आडवाणी की जगह अब अमित शाह होंगे मैदान में
- लोकसभा चुनाव 2019 : यहां बनती है चुनाव में उंगली में लगने वाली पक्की स्याही, लोकसभा चुनाव के लिए मिला 26 लाख बोतलों का ऑर्डर
Milind Deora। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से संजय निरुपम की छुट्टी, देवड़ा को मिली जिम्मेदारी
नई दिल्ली। कांग्रेस की मुंबई इकाई के नेताओं के बीच लंबे समय से चली आ रही खींचतान की पृष्ठभूमि में सोमवार को पार्टी ने संजय निरुपम ने अध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा को कमान सौंप दी।
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देवड़ा को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी निरुपम के योगदान की सराहना करती है।
गौरतलब है कि मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में मतभेद की खबरें लंबे समय से आ रही थीं। कुछ नेताओं ने निरुपम के खिलाफ खुलकर नाराजगी जाहिर की थी। हाल ही में देवड़ा और संजय निरुपम के बीच मतभेद की खबरें आई थीं।
सूत्रों के मुताबिक मुंबई कांग्रेस के कई बड़े नेता संजय निरुपम के खिलाफ थे और उन्हें पद से हटाने की मांग कर रहे थे। गत 9 फरवरी को मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृपाशंकर सिंह और नसीम खान ने पार्टी के महाराष्ट्र प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे से नई दिल्ली में मुलाकात कर पार्टी की मुंबई इकाई के प्रमुख संजय निरुपम को पद से हटाने की मांग की थी। मुंबई कांग्रेस की जिम्मेदारी से मुक्त करने की घोषणा करने वाले दिन ही पार्टी ने उन्हें मुंबई (उत्तर-पश्चिम) ने उन्हें टिकट दिया।
कभी शिवसेना के तेजतर्रार नेताओं में शुमार किए गए निरुपम कांग्रेस में शामिल होने के बाद कई अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों भी रहे हैं। वे मुंबई उत्तर से 2009 में लोकसभा सदस्य भी निर्वाचित हुए थे, हालांकि पिछले चुनाव में वे भाजपा के गोपाल शेट्टी से हार गए थे। शिवसेना में रहते हुए वे राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं।
दूसरी तरफ, मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री रह चुके देवड़ा इस बार भी दक्षिण मुंबई से उम्मीदवार हैं। वे इस सीट से पहले 2004 और 2009 में निर्वाचित हुए, हालांकि पिछले चुनाव में शिवसेना के अरविंद सावंत से हार गए थे। (भाषा)
