1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Manoharlal Khattar controversial statement on rape

हरियाणा के सीएम बोले, एक दिन की अनबन पर रेप का केस दर्ज करा देती हैं लड़कियां

Manoharlal Khattar
पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि लड़कियां एक दिन की अनबन पर रेप का केस दर्ज करा देती हैं।
 
उन्होंने कहा कि रेप और छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ी नहीं हैं। काफी समय तक लोग एक साथ रहते हैं, घूमते फिरते हैं लेकिन एक दिन जब अनबन हो जाती है तो उसी दिन बलात्कार का मामला दर्ज करवा देती हैं।
 
उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी चिंता यह है कि बलात्कार और छेड़छाड़ की 80 से 90 प्रतिशत घटनाएं जानने वालों के बीच में होती है।
 
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर जी की यह टिप्पणी पूरी तरह से निंदनीय है। रेप और छेड़छाड़ के लिए महिलाओं को दोषी ठहराना बेहद शर्मनाक है। सीएम को माफी मांगनी चाहिए। 
अगला लेख
1971 की जंग के हीरो ब्रिगेडियर चांदपुरी का निधन, 100 जवानों के साथ पाकिस्तान के 2000 सैनिकों को हराया था