1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Manohar Parrikar Goa

मनोहर पर्रिकर अस्पताल में भर्ती

Manohar Parrikar
पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को रविवार शाम गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसी) में भर्ती कराया गया।

 
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री को शरीर में पानी की कमी की शिकायत के बाद जीएमसी के डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती होने का परामर्श दिया। इसके बाद वे अस्पताल में भर्ती हो गए। सूत्रों ने कहा कि  उपचार से पर्रिकर के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है उनको डाक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

इससे पहले पर्रिकर को 14 फरवरी को पेट में दर्द की शिकायत के बाद जीएमसी में भर्ती कराया गया था और अगले दिन उनको मुंबई के अस्पताल में ले जाया गया। उनको सात दिन के उपचार के बाद 22 फरवरी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। इसी दिन उन्होंने राज्य का वित्तीय बजट 2018-19 पेश किया। इसके बाद से वह घर से ही कामकाज कर रहे थे।
अगला लेख
शादी से दिया पर्यावरण का अनूठा संदेश