सम्बंधित जानकारी
- इमरान खान की तीसरी बीवी ने 3 साल पहले ही कर दी थी उनके पीएम बनने की भविष्यवाणी...
- द्रौपदी को सबसे ज्यादा प्यार था इस पांडव से, कहा- अगले जन्म में तुम्हारी पत्नी बनूंगी
- क्या आप लड़के हैं और शादी करने जा रहे हैं, तो हो जाएं तैयार इन 6 बदलावों के लिए
- इन लड़कियों की वजह से धोखेबाज़ एनआरआई पतियों की अब ख़ैर नहीं
- कैसी है आपकी पत्नी, कितना जानते हैं आप उन्हें, आइए जानें ऐसे
प्रवासी भारतीयों का पत्नी को छोड़ देना बड़ी समस्या : मेनका
नई दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने शुक्रवार को कहा कि प्रवासी भारतीयों का अपनी पत्नी को छोड़ देना एक बड़ी समस्या है और सरकार पहली बार इन महिलाओं की मदद करने का प्रयास कर रही है।
गांधी ने यहां 'प्रवासी विवाह और महिला एवं बाल तस्करी' विषय पर आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि प्रवासी भारतीय विवाह करने के बाद पत्नियों को छोड़ रहे हैं। यह एक बड़ी समस्या है। सरकार पहली बार ऐसी महिलाओं की मदद करने का प्रयास कर रही है और उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है।
इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि सरकार शादी करके पत्नियों को छोड़ देने वाले प्रवासी भारतीयों को भगोड़ा अपराधी घोषित करने और उनकी संपत्ति जब्त करने के लिए आपराधिक दंड संहिता में बदलाव संबंधी विधेयक संसद के शीतकालीन सत्र में लेकर आएगी। (वार्ता)
