छत्तीसगढ़ में बड़ा विमान हादसा, पहाड़ से टकराकर चार्टर्ड प्लेन क्रैश; पायलट और को-पायलट की मौत
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। आरा पहाड़ से टकराकर एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में विमान के पायलट और को-पायलट की मौत की पुष्टि हुई है। विमान में और कोई यात्री मौजूद थे या नहीं, प्रशासन इसकी जानकारी जुटा रहा है।
बताया जा रहा है कि चार्टर्ड विमान आरा पहाड़ के ऊपर से गुजर रहा था, तभी वह पहाड़ की चोटियों से जा टकराया। टक्कर के बाद विमान के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में घटनास्थल का मंजर देखा जा सकता है।
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और SSP लाल उम्मेद सिंह मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य चलाया जा रहा है।
एक दूसरी खबर में तेलंगाना के हैदराबाद से कर्नाटक के हुबली जा रही क्षेत्रीय विमानन कंपनी फ्लाई91 की एक उड़ान को खराब मौसम के कारण बेंगलुरु की ओर मोड़ दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। रविवार को विमान के साढ़े तीन घंटे तक हवा में रहने से यात्री घबरा गए, कुछ यात्री तो रोने लगे और अपनी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने लगे।
Edited By: Naveen R Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें