1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Mahendra Singh Dhoni new record

महेन्द्रसिंह धोनी ने मैदान के बाहर भी बनाया रिकॉर्ड

Mahendra Singh Dhoni
रांची। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्रसिंह धोनी ने क्रिकेट के मैदान पर तो कई कीर्तिमान रचे ही हैं, लेकिन उन्होंने मैदान के बाहर भी एक रिकॉर्ड बना दिया है। दरअसल, धोनी ने वित्त वर्ष 2017-18 में बिहार-झारखंड क्षेत्र में सबसे ज्यादा टैक्स जमा किया है। इससे पहले भी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 
 
आयकर मुख्‍यालय (बिहार और झारखंड) की जॉइंट कमिशनर निशा अरोन के मुताबिक धोनी ने 2017-18 में 12.17 करोड़ रुपए टैक्स जमा कर बिहार-झारखंड क्षेत्र में कीर्तिमान बनाया है। वर्ष 2016-17 में धोनी ने 10.93 करोड़ रुपए टैक्स के रूप में जमा किए थे। 
 
जानकारी के मुताबिक धोनी ने 2013-14 में भी सबसे ज्यादा टैक्स जमा किया था। फोर्ब्स के अनुमान के मुताबिक, 2015 में धोनी की नेट वर्थ करीब 765 करोड़ रुपए थी। उल्लेखनीय है कि धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस बार का आईपीएल जीता था। 
 
खेल के अलावा धोनी विज्ञापनों से भी पैसा कमाते हैं। उन्होंने 2017 में ब्रांड 'सेवन' के नाम से कपड़े का कारोबार भी शुरू किया था। माही क्रिकेट खेलने के अलावा अन्य खेलों से भी जुड़े हुए हैं। इंडियन सुपर लीग में उनकी एक फुटबॉल टीम भी है और हॉकी इंडिया लीग में वह रांची टीम के संयुक्त रूप से मालिक हैं।
अगला लेख
सावधान, मुंबई में फैल रही है यह खतरनाक बीमारी, 24 घंटे में हो सकती है मौत