सम्बंधित जानकारी
- मोहन भागवत बरसे, सबरीमाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने की जनभावनाओं की अनदेखी
- सबरीमाला मंदिर : महिलाओं के प्रवेश को लेकर तनाव जारी, पत्रकार को श्रद्धालुओं ने रोका
- सबरीमाला मंदिर के बहाने : स्त्री का प्रवेश नहीं पर व्रत-उपवास सारे वही करें...
- अयप्पा मंदिर : सबरीमाला में उग्र भीड़ ने महिलाओं और मीडिया को बनाया निशाना
- सबरीमाला मंदिर : भगवान के अधिकारों के लिए IIT से पढ़े इंजीनियर वकील ने भी लड़ा था केस, जाने क्या है विवाद
सबरीमाला मामले में मुख्य पुजारी का बड़ा बयान, मंदिर को युद्ध का मैदान बनाना चाहते हैं कुछ लोग
कोच्चि। सबरीमाला मंदिर के महंत कंदेरर राजीव ने गुरुवार को संदेह जताया था कि कुछ लोग सबरीमाला को बदनाम करने और इसे युद्ध के मैदान में बदलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने युवतियों से श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए सबरीमाला नहीं आने का अनुरोध किया।
गुरुवार को शनिधाम में एक टीवी चैनल से बात करते हुए महंत राजीव ने कहा कि हम महिलाओं के विरुद्ध नहीं हैं तथा हम उनका सम्मान करते हैं। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई करने वाले एक नेता राहुल ईश्वर को पम्बा में बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। वह 10 से 50 वर्ष के बीच की युवतियों और महिलाओं के मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध का समर्थन कर रहा था। गौरतलब है कि इस प्रतिबंध को उच्चतम न्यायालय ने गत 28 सितंबर को हटा दिया था।
राजीव ने कहा कि वे किसी भी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करते हैं तथा श्रद्धालुओं को महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ 'नामा जपम' का प्रबंधन करने का अधिकार है। उन्होंने इस बात पर भी चिंता जताई कि कुछ लोग विश्वप्रसिद्ध सबरीमाला को बदनाम करने और इसे युद्ध के मैदान में बदलने की कोशिश कर रहे हैं। (वार्ता)
