सम्बंधित जानकारी
- live : शंभू बॉर्डर पर विनेश फोगाट का धरना, कहा देश के किसान परेशान
- live : मुंबई में बोले PM मोदी, AI के दुरुपयोग से जुड़ी चिंताओं को भी समझता हूं
- एकनाथ शिंदे के मंत्री सावंत का विवादित बयान, अजीत पवार की पार्टी नाराज
- live : भाजपा के बंद पर ममता बनर्जी बोलीं, बंगाल को बदनाम करने का षड़यंत्र
- live : कोलकाता में छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
live : मूर्ति गिरने पर नहीं थमा बवाल, शिंदे सरकार के खिलाफ MVA का मार्च
Live updates : महाराष्ट्र के सिंधुदूर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने पर जारी बवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माफी मांगने के बाद भी थमता नजर नहीं आ रहा है। आज महाराष्ट्र विकास अघाडी (MVA) के नेता और कार्यकर्ताओं ने इस मामले में सड़क पर प्रदर्शन किया। पल पल की जानकारी...
12:12 PM, 1st Sep
शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे, पार्टी नेता आदित्य ठाकरे और संजय राउत और महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले भी विरोध मार्च में शामिल हुए।
#WATCH | MVA holds a protest march in Mumbai over Chhatrapati Shivaji Maharaj's statue collapse incident.
— ANI (@ANI) September 1, 2024
Shiv Sena (UBT) chief Uddhav Thackeray, party leaders Aaditya Thackeray and Sanjay Raut, and Maharashtra Congress chief Nana Patole also join the protest march. pic.twitter.com/kZLq5TGqL1
11:02 AM, 1st Sep
-छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने की घटना को लेकर हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया तक एमवीए का विरोध मार्च निकाल।
-मुंबई के दादर इलाके में भाजपा ने MVA के खिलाफ किया जवाबी प्रदर्शन।
10:31 AM, 1st Sep
-महाराष्ट्र में शिंदे सरकार के खिलाफ MVA कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सिंधुदूर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने कर रहे हैं विरोध।
-राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रदर्शन को बताया राजनीतिक, कहा MVA ने कभी शिवाजी महाराज का सम्मान नहीं किया।
10:30 AM, 1st Sep
-कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल में प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ कथित बलात्कार और हत्या की घटना के विरोध में यहां रविवार को कई रैलियां और प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।
-सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा के साथ-साथ नागरिक संगठनों के सदस्यों की दिन में शहर में और पूरे पश्चिम बंगाल में सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करने की योजना है।
-तृणमूल कांग्रेस की महिला सदस्य बलात्कारियों को मृत्युदंड देने के लिए कानून में संशोधन की मांग को लेकर विभिन्न ब्लॉक पर प्रदर्शन करेंगी। वहीं, भाजपा एस्प्लेनेड में 29 अगस्त से शुरू अपने धरने को जारी रखेगी।
10:26 AM, 1st Sep
जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने रविवार को निजी कारणों से पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह राजीव रंजन प्रसाद को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
