शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest Petrol Diesel Prices for 20 February 2025
Last Updated : गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025 (11:36 IST)

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें बरकरार, जानें आपके नगर में नए भाव

देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के भावों को संशोधित करती हैं और हर सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें बरकरार, जानें आपके नगर में नए भाव - Latest Petrol Diesel Prices for 20 February 2025
Petrol Diesel Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई प्रभाव देखने में नहीं आ रहा है। भारतीय तेल कंपनियों ने आज गुरुवार, 20 फरवरी के लिए पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) की ताजा कीमतों को जारी कर दिया है। इसके अनुसार आज भी ईंधन कीमतें जस-की-तस हैं और पेट्रोल और डीजल के दाम बीते कई महीनों से नहीं बदले गए हैं।
 
इससे पहले आखिरी बार कीमतों को बीते साल 14 मार्च 2024 में आखिरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बदले गए थे। लेकिन उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बदली हैं।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं, जानें 1 लीटर ईंधन की कीमत
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76 तथा चेन्नई में पेट्रोल 100.85 और डीजल की कीमत 92.44 रुपए प्रति लीटर है।
 
देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : बेंगलुरु में पेट्रोल 102.86 और डीजल 88.94, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76, नोएडा में पेट्रोल 94.87 और डीजल 88.01, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 और डीजल 88.05, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40 और पटना में पेट्रोल 105.18 और डीजल 92.04 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां (oil marketing companies) पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू (New rates) हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है।ALSO READ: Petrol Diesel Price: सप्ताह के प्रथम दिन पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी, जानें कीमतें
 
दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है : पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी (excise duty), डीलर कमीशन (dealer commission), वैट (VAT) और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta