शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Kohra in Delhi
Written By
Last Modified: मंगलवार, 15 जनवरी 2019 (12:25 IST)

दिल्ली में सर्द सुबह, कोहरे की वजह से 13 ट्रनों के परिचालन में देरी

दिल्ली में सर्द सुबह, कोहरे की वजह से 13 ट्रनों के परिचालन में देरी - Kohra in Delhi
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह बेहद सर्द रही और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के सामान्य न्यूनतम तापमान से दो डिग्री कम है।


अधिकारियों ने बताया कि कोहरे के कारण 13 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, आर्द्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिक ने कहा, अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19.5 डिग्री सेल्सियस और आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
ये भी पढ़ें
नमो एप पर भाजपा ने पूछा सवाल, क्या ‘महागठबंधन’ का उनके संसदीय क्षेत्र में पड़ेगा असर