सम्बंधित जानकारी
- श्रीनगर के नाटीपोरा में सुरक्षाबलों ने 1 आतंकी मार गिराया, पुलिस टीम पर किया था हमला
- जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, 1 आतंकवादी ढेर
- उरी में जिंदा पकड़े गए आतंकी ने पाकिस्तान में बैठे आकाओं को लेकर किए खौफनाक खुलासे, भारतीय सेना को लेकर कही बड़ी बात
- लातेहार में मुठभेड़ के दौरान मारा गया नक्सली, कार्रवाई में शहीद हुए डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार
- उड़ी में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, जिंदा पकड़ा पाक से घुसपैठ कर रहा आतंकी
Encounter In Kashmir | जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, बांदीपोरा जिलों में मुठभेड़, 2 आतंकवादी ढेर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और बांदीपोरा जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने अनंतनाग जिले के वेरिनाग इलाके के खागुंड में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। बल ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि 1 पुलिसकर्मी घायल हो गया है। अभियान अब भी जारी है। उन्होंने बताया कि दूसरी मुठभेड़ बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके के गुंडजहांगीर में हुई, जहां लश्कर-ए-तैयबा का 1 आतंकवादी मारा गया।
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (टीआरएफ) के इम्तियाज अहमद डार के रूप में हुई है। वह शाहगुंड बांदीपोरा में हाल में हुई एक नागरिक की हत्या में शामिल था।
