1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. International flights got approval

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना काल से बंद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को मिली मंजूरी

International Flight
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को एक बड़ा फैसला किया। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से मुहैया कराई गई जानकारी के अनुसार तकरीबन 2 साल बाद आगामी 27 मार्च 2022 से भारत के लिए और भारत से वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय सेवाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा।

केंद्र सरकार की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार दुनियाभर में कोरोना महामारी का असर कम होने और टीकाकरण कवरेज की रफ्तार तेज होने के बाद हितधारकों के परामर्श से सरकार ने 27 मार्च से अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाओं को फिर शुरू करने का निर्णय किया है। भारत में निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध 28 फरवरी तक लागू रहा।
अगला लेख
यूपी चुनाव लोकतंत्र बचाने की आखिरी लड़ाई, अखिलेश ने उठाए एग्जिट पोल पर सवाल