1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. india weather update storm rain alert imd warning
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 3 मई 2026 (08:18 IST)

India weather update : देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, कई राज्यों में आंधी-बारिश, जानिए किन राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट

India weather update
देशभर में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी यूपी में आंधी का असर ज्यादा रहने की उम्मीद है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
पंजाब और हरियाणा में भी मौसम ने करवट ली है। यहां तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। बिहार में दिन के समय उमस बनी रहेगी, लेकिन शाम या रात में कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में धूल भरी आंधी और छिटपुट बारिश की संभावना है। वहीं मुंबई और कोंकण क्षेत्र में उमस भरा मौसम बना रहेगा, हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। गुजरात में दिन में गर्मी का असर रहेगा, लेकिन बादल छाने से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।
 
दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर बाद कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आज और कल बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री रह सकता है। दोपहर बाद तेज हवाओं (30 से 50 किमी/घंटा) के साथ आंधी और बारिश हो सकती है। 3 और 4 मई के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।
 
उत्तराखंड में 4 और 5 मई के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और नैनीताल सहित कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
पुणे में 4 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, भड़के ग्रामीणों ने मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर लगाया 4 घंटे लंबा जाम, 65 साल के आरोपी को फांसी की मांग