सम्बंधित जानकारी
- राहतभरी खबर : corona के केवल 131 नए मामले, उपचाराधीन मरीज भी घटे, 1 की मौत
- Corona India Update: संक्रमण के 145 नए मामले, उपचाराधीन मरीज घटे, कोई मौत नहीं
- भारत में 1 दिन में Corona के 134 नए मामले, इलाजरत मरीजों की संख्या घटी
- Coronavirus : अमेरिका में कहर मचाने वाले कोरोना के XBB.1.5 वेरिएंट के देश में कितने केस? जानिए
- Corona In China : चीन में 30 दिनों में कोरोना से 60 हजार लोगों की मौत, 64 फीसदी आबादी वायरस से संक्रमित
Corona India Update : खत्म हो रहा कोरोना, देश में 1960 एक्टिव मरीज
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 140 नए मामले सामने आए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1960 हो गई। देश में कोरोनावायरस से अभी तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,81,921 हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मेघालय में एक तथा गुजरात में 2 और मरीजों की जान जाने से देश में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,733 हो गई है।
अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 0.10 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.08 प्रतिशत दर्ज की गई है। देश में कोरोनावायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1960 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 20 मामलों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,41,49,228 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.28 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। संक्रमितों की संख्या 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
