सम्बंधित जानकारी
- POGO लेकर आया नया 3D एनिमेटेड शो 'सम्पत चम्पत', 40 साल पुराने कॉमिक कैरेक्टर्स की वापसी
- केतन की मंगेतर सिया गोयल के परिवार की बढ़ी मुश्किल, FDA ने बंद कराया कामकाज
- ISRO में मची खलबली, चंद्रयान और गगनयान से जुड़े वैज्ञानिक क्यों दे रहे इस्तीफा?
- IIT कानपुर के इस लड़के ने 26 की उम्र में 1 दिन में कमाए 77 करोड़! कैसे AI ने बदली सिद्धार्थ सक्सेना की किस्मत
- Weather Update News : दिल्ली में लौटी उमस, MP समेत इन राज्यों में धीमा हुआ मानसून, यहां भारी बारिश का अलर्ट
बेमिसाल बच्चे अदृश्य शक्तियों से मचाएंगे धमाल, अभिषेक छजलानी की कॉमिक्स में खुलेंगे रहस्य, देश के दुश्मनों को देंगे पटखनी
अभिषेक छजलानी उस दौर में पले-बढ़े हैं जब बच्चे फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के नहीं, बल्कि कॉमिक्स की रोमांचक दुनिया के दीवाने थे। दिन-रात कॉमिक्स की दुनिया में खोए रहना और फिर दोस्तों के साथ उनके रोमांचक किस्सों और रहस्यों को शेयर करना।
अभिषेक खुद कॉमिक्स के इतने दीवाने रहे हैं कि घर से मिली अपनी पॉकेट मनी से कॉमिक्स खरीद लिया करते थे। उनकी इस दीवानगी खुद उन्हें कॉमिक्स राइटर बना दिया है। वे शुरू से चाहते थे कि बच्चों के लिए साहित्य, कविता और कहानियां लिखे, फिलहाल उन्होंने कॉमिक्स से शुरुआत की है। हाल ही में उनकी पहली कॉमिक्स बे-मिसाल बच्चे पंक्ति प्रकाशन से प्रकाशित होकर बाजार में आई है। आते ही यह कॉमिक्स बच्चों में खूब पसंद की जा रही है।फिलहाल इसका भाग एक आया है, अब बच्चों को इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है।
इस मौके पर वेबदुनिया ने बे-मिसाल बच्चे कॉमिक्स के लेखक अभिषेक छजलानी से चर्चा की। उन्होंने बताया कि वे बचपन के दिनों से ही कॉमिक्स को लेकर दीवाने रहे हैं। कॉमिक्स का एक अलग ही मजा है, यह न सिर्फ मनोरंजन की बात है, बल्कि बच्चों के लिए अपने बचपन को सहेजने और बाद में उसे रोमाचंक याद करने का एक बहुत खूबसूरत जरिया है। इसी के चलते उन्होंने कॉमिक्स लिखने का फैसला किया।
शक्तियों के साथ उजागर होंगे रहस्य : अभिषेक अमेरिका के न्यू जर्सी शहर में रहते हैं, लेकिन उन्होंने भारतीय बच्चों की पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए यह कॉमिक्स लिखी है। कॉमिक्स की कहानी के बारे में बात करते हुए अभिषेक ने बताया कि इस कॉमिक्स की शुरुआत में कुछ ऐसे बच्चों की टोली है, जिनके पास अलग- अलग तरह के सुपर पावर है। कोई बहुत ताकतवर है तो कोई अपना चेहरा बदल लेता है, किसी की आंखें जूम करके बहुत दूर की चीजों को देख लेती है तो कोई कुछ ही सेकंड में मुश्किल से मुश्किल काम कर लेता है। ये बच्चे आगे चलकर धूम मचाने वाले हैं।
अदृश्य शक्तियां मचाएगी धमाल : इसमें बिट्टू, बाबू और मालू, चानू जैसे किरदार हैं, फिलहाल पहले भाग में बच्चे अपनी अपनी शक्तियों को पहचान रहे हैं। अमीष बूदे नाम के एक प्रोफेसर हैं, जिनके बारे आगे चलकर रहस्य उजागर होंगे। पूरी कहानी बच्चों की अदृश्य शक्तियों और प्रोफेसर के ईर्द- गिर्द चल रही है, लेकिन आगे चलकर कोई बहुत बड़ा धमाका और रहस्य सामने आने वाला है, हालांकि कॉमिक्स के लेखक ने अभी इस बारे में खुलासा नहीं किया है। लेकिन इतना तय है कि साइंस फिक्शन की दुनिया में कुछ बड़ा धमाका होने जा रहा है। अभी बच्चे अपनी असीमित शक्तियों के बारे में जान रहे हैं और उनका इस्तेमाल करना आदि सीख रहे हैं।
यादगार किरदारों की दुनिया है बेमिसाल बच्चे : अभिषेक ने बताया कि बच्चों के मानसिक विकास के साथ ही उनके मनोरंजन के लिए कॉमिक्स एक जरूरी साहित्य है। आज बच्चे सोशल मीडिया में बिजी हो गए हैं, उनके लिए किताब हाथ में लेकर पढ़ना जरूरी है। ऐसे में बेमिसाल बच्चे सिर्फ़ एक कॉमिक नहीं, बल्कि ऐसे यादगार किरदारों की दुनिया है, जिनसे पाठक कहानी से भी ज़्यादा जुड़ जाते हैं। इस श्रृंखला में हर एपिसोड एक नया रोमांच, नई चुनौती और किरदारों की मज़ेदार नोकझोंक लेकर आता है। धीरे-धीरे ये पात्र आपके अपने दोस्तों जैसे लगने लगते हैं और हर नए एपिसोड का इंतज़ार बना रहता है। जल्दी ही इसका दूसरा भाग भी प्रकाशित होगा।
बच्चों के दोस्त बन जाएंगे कॉमिक्स के बेमिसाल बच्चे : चाचा चौधरी का तेज दिमाग, साबू का गुस्सा, सुपरकमांडो ध्रुव का साहस या फिर मिकी माउस की शरारतें—ये किरदार बच्चों के दोस्त बन जाते हैं। वे इनके साथ हंसते हैं, रोते हैं और चुनौतियों से लड़ना सीखते हैं। लेकिन अब तो ये सारे किरदार सिर्फ यादें बनकर रह गए हैं। ऐसे में बेमिसाल बच्चों के किरदार बच्चों में नया जोश भरने वाले हैं।
क्यों जरूरी है बेमिसाल बच्चे कॉमिक्स : अभिषेक बताते हैं कि आज का युग रील्स, शॉर्ट्स और सोशल मीडिया के अंतहीन स्क्रॉलिंग का है। जहां एक क्लिक पर मनोरंजन का अंबार लगा है, वहीं बच्चों का बचपन धीरे-धीरे स्क्रीन्स के पीछे सिमटता जा रहा है। इस डिजिटल शोरगुल के बीच, रंग-बिरंगी कॉमिक्स आज भी बच्चों के लिए एक ऐसा झरोखा हैं, जो उन्हें न सिर्फ स्वस्थ मनोरंजन देती हैं बल्कि उनके मानसिक और भावनात्मक विकास में भी अहम भूमिका निभाती हैं।
बता दें कि हिंदी पाठकों ने वर्षों तक चाचा चौधरी जैसी कालजयी कॉमिक्स को भरपूर प्यार दिया है। उसी परंपरा को नए दौर की सोच, नए किरदारों और नए अंदाज़ के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास है बेमिसाल बच्चे। यह कॉमिक बच्चों के साथ-साथ उन युवाओं और बड़ों के लिए भी है जो आज भी कॉमिक्स पढ़ते समय अपने बचपन को फिर से जीना चाहते हैं। बेमिसाल बच्चे न सिर्फ बच्चों को बल्कि नौजवानों और पढने लिखने वालों को भी खूब पसंद आने वाला है। यह कॉमिक्स पंक्ति प्रकाशन से खूबसूरत रंगों में विजुअल्स के साथ प्रकाशित होकर आया है और अमेजॉन, फ्ल्िपकार्ट आदि जगहों पर उपलब्ध है। जल्दी ही इसका डिजिटल वर्जन भी लॉन्च हो सकता है।