सम्बंधित जानकारी
- पीएम मोदी की सचिवों के साथ बैठक, अर्थव्यवस्था को रफ्तार और रोजगार बढ़ाने के लिए 100 दिन का एजेंडा
- लोकसभा सत्र से पहले पीएम मोदी ने दी विपक्ष को दी सलाह, न करें नंबरों की चिंता
- 17वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से, बजट और तीन तलाक एजेंडे में प्रमुख, 19 जून को होगा लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव
- निर्मला सीतारमण 5 जुलाई को पेश करेंगी मोदी सरकार 2 का पहला पूर्ण बजट
बजट के बारे में कितना जानते हैं आप, वित्त मंत्रालय ने पूछा सवाल
नई दिल्ली। बजट में आम लोगों की रूचि पैदा करने के लिए वित्त मंत्रालय ने ट्विटर पर प्रश्न-उत्तर की एक श्रृंखला शुरू की है।
ट्विटर उपयोग करने वालों से वित्त मंत्रालय ने सबसे पहला सवाल यह किया है कि 'स्वतंत्र भारत का पहला आम बजट कब पेश किया गया था?' मंत्रालय ने इस साल के चार विकल्प दिए हैं।
वित्त मंत्रालय ने कहा, 'वित्त वर्ष 2019-20 के आम बजट को पेश किए जाने की तारीख करीब है। ऐसे में बजट से जुड़ी जानकारी को ताजा करने का यह अच्छा समय है। आज हम पहले सवाल से शुरू करते हैं। देखते हैं कितने लोग इसका सही उत्तर देते हैं।'
स्वतंत्र भारत का पहला बजट आर के एस चेट्टी ने 26 नवंबर 1947 को पेश किया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पांच जुलाई को वित्त वर्ष 2019-20 का पूर्ण बजट पेश करेंगी।
