सम्बंधित जानकारी
- Delhi MCD election exit poll 2022 Live : एमसीडी में चलेगी 'झाड़ू', भाजपा को मिल सकती है करारी हार
- Exit Poll 2022: यूपी में फिर योगी बाबा, पंजाब में बढ़ेगा 'मान'!
- Exit Poll Results 2022 : यूपी में फिर योगी सरकार, पंजाब में AAP पर विश्वास, मणिपुर में भाजपा रिटर्न, उत्तराखंड-गोवा में कड़ा मुकाबला
- Exit Poll : उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में क्या है मतदाताओं का रुझान
- पुरी के पास आए भूकंप के झटके, कांपा बांग्लादेश का एक बड़ा हिस्सा
Himachal Pradesh Exit Poll 2022 Live : हिमाचल प्रदेश में कड़ी टक्कर, कुछ भी हो सकता है परिणाम
नई दिल्ली। Himachal Pradesh Election Exit Poll 2022: एग्जिट पोल (Exit Poll 2022) के शुरुआती रुझानों में हिमाचल प्रदेश कड़ी टक्कर के संकेत मिल रहे हैं। रिजल्ट वाले दिन पलड़ा किसी भी दल के पक्ष में झुक सकता है। वर्तमान में यहां भाजपा की सरकार है। राज्य में बहुमत के लिए 34 सीटों की जरूरत होगी। एग्जिट पोल में रुझान काफी करीबी दिखाई दे रहा है। ऐसा भी हो सकता है कि अन्य विजेताओं की मदद से सरकार बनाने की नौबत आ जाए।
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया सर्वे के मुताबिक कांग्ररेस को 30 से 40 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा को 24 से 34 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में भी 4 से 8 सीटें जा सकती हैं। आम आदमी पार्टी का यहां खाता भी खुलने नहीं जा रहा।
वहीं टाइम्स नाउ-ईटीजी के मुताबिक भाजपा को 34 से 42 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 24 से 32 सीटें मिल सकती हैं, वहीं 1 से 3 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं।
रिपब्लिक-पी मार्क के मुताबिक भाजपा को 34 से 39, कांग्रेस को 28 से 33, आप को 0 से 1 एवं अन्य को 1 से 4 सीटें मिल सकती हैं।
| पोल एजेंसी | भाजपा | कांग्रेस | अन्य |
| इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया | 24 से 34 | 30 से 40 | 4 से 8 |
| टाइम्स नाउ-ईटीजी | 34 से 42 | 24 से 32 | 1 से 3 |
| रिपब्लिक-पी मार्क | 34 से 39 | 28 से 33 | 2 से 4 |
| इंडिया टीवी | 35 से 40 | 26 से 31 | 0 |
| बार्क | 35 से 40 | 20 से 25 | 0 से 3 |
| जन की बात | 32 से 40 | 27 से 34 | 0 |
| न्यूज 24-चाणक्य | 33 | 33 | 2 |
| 2017 के चुनाव परिणाम | 68 | 21 | 3 |
