Thu, 25 Jun 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Google app, google

'गूगल ऐप' पर सर्च और हुआ आसान

Google app
नई दिल्ली। सर्च इंजन गूगल ने गूगल ऐप को अपडेट करते हुए यूजर्स तक कोई भी जानकारी महज एक क्लिक में पहुंचाने के लिए कई नए शॉटकर्ट बनाए हैं। गूगल ने खेल में दिलचस्पी रखने वाले यूजर्स तक उनके पसंदीदा खेलों की जानकारियां आसान कर दी हैं। 
       
गूगल द्वारा गुरुवार को शुरू की गई यह सेवा अभी सिर्फ अंग्रेजी भाषा में है। अब एंड्रायड में गूगल ऐप पर यूजर्स को नए शॉटकर्ट दिखेंगे। गूगल ऐप की होम स्क्रीन पर दाईं तरफ सर्च बार के नीचे ही नए शॉर्टकर्ट रहेंगे, जहां यूजर्स एक क्लिक पर क्रिकेट स्कोर, मौसम, नजदीकी रेस्टोरेंट, एटीएम, दवा दुकान, गैस स्टेशन और अन्य जानकारियां आसानी से पा सकेंगे।
 
होम स्क्रीन पर अक्सर इस्तेमाल होने वाले शॉर्टकर्ट के अलावा यूजर्स को ऐप पर कई अन्य शॉर्टकर्ट मिलेंगे। यूजर्स अगर मनोरंजन की तलाश में हों तो एक क्लिक पर मूवी टिकट बुक करा सकते हैं या टिक टैक टो जैसा कोई खेल खेल सकते हैं। 
 
गूगल ने खेल में दिलचस्पी रखने वाले यूजर्स तक उनके पसंदीदा खेलों की जानकारियां आसान कर दी हैं। गूगल ऐप पर अब सिंगल क्लिक से मैच का स्कोर, क्रिकेट से जुड़ी खबरें और रेटिंग आदि जानी जा सकती है। (वार्ता)