भाजपा सांसद का बड़ा बयान, 2047 में हो सकता है भारत एक ओर विभाजन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह विवादित बयानों से सुर्खियों में रहते हैं। गिरिराज सिंह ने विवादित ट्वीट कर कहा है कि 2047 में फिर एक बार भारत का विभाजन हो सकता है।
गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया है कि 1947 में धर्म के आधार पर ही देश का विभाजन हुआ, वैसी ही परिस्थिति पुनः 2047 तक होगी।
72 साल में जनसंख्या 33 करोड़ से बढ़कर 135.7 करोड़ हो गई हैं। विभाजनकारी ताकतों का जनसंख्या विस्फोट भयावह है। इस बढ़ोतरी में हिन्दू पिछड़ रहे हैं। जो देश कामयाब हैं वहां आबादी के खिलाफ सख्त नियम हैं। अभी तो 35A के बहस पर हंगामा हो रहा है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि आने वाले समय में तो एक भारत का ज़िक्र करना असंभव होगा। गिरिराज सिंह इससे पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं।
1947 में धर्म के आधार पर ही देश का विभाजन हुआ वैसी ही परिस्थिति पुनः2047 तक होगी।
— Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) 16 September 2018
72 साल में जनसंख्या 33cr से बढ़कर 135.7cr हो गया है।
विभाजनकारी ताक़तों का जनसंख्या विस्फोट भयावह है ।
अभी तो 35A के बहस पर हंगामा हो रहा है।आने वाले वक़्त में तो एक भारत का ज़िक्र करना असंभव होगा। pic.twitter.com/5RbWk3nEws

