dipawali
Tue, 3 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Gauri Lankesh, Murder, Bengaluru

वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की गोली मारकर हत्या

Gauri Lankesh
बेंगलुरु। हिंदुत्ववादी राजनीति के खिलाफ खुलकर विचार जाहिर करने वाली वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की आज यहां गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे कर्नाटक की सिविल सोसायटी में काफी लोकप्रिय थीं। पुलिस ने हत्या की जांच के लिए दो टीमें गठित की हैं। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।  
 
कर्नाटक के पुलिस प्रमुख आरके दत्ता ने कहा कि राज राजेश्वरी इलाके में उनके आवास के प्रवेश द्वार पर अज्ञात हमलावरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। उन्हें बहुत नजदीक से गोली मारी गई। पुलिस ने घटना स्थल से साथ राउंड बरामद किए हैं जबकि पत्रकार गौरी को तीन गोलियां लगीं।
लंकेश कन्नड़ टैबलॉयड ‘गौरी लंकेश पत्रिका’ का संपादन करती थीं। इसकी शुरुआत उन्होंने 2005 में की थी। इसके अलावा कुछ दूसरे प्रकाशन की भी मालकिन थीं। दत्ता ने कहा कि लंकेश ने उनके साथ कई मुलाकातों के दौरान अपने जीवन पर खतरा बताया था लेकिन उन्होंने कभी पुलिस सुरक्षा नहीं ली।
 
यह पूछने पर कि हत्या के संभावित संदिग्ध कौन हो सकते हैं? अधिकारी ने कयास लगाने से इंकार करते हुए कहा कि ‘पहले जांच हो जाने दीजिए।’ कर्नाटक के गृहमंत्री रामलिंगा रेड्डी ने घटना की निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।
 
पिछले वर्ष भाजपा सांसद प्रह्लाद जोशी की तरफ से दायर मानहानि मामले में उन्हें दोषी करार दिया गया था, जिन्होंने उनके टैबलॉयड में भाजपा नेताओं के खिलाफ एक खबर पर आपत्ति जताई थी। मीडिया और सार्वजनिक क्षेत्र के लोगों ने ट्‍विटर पर लंकेश की हत्या पर निराशा जाहिर की।
 
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पत्रकार गौरी की हत्या पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्‍विटर पर लिखा कि वे जानीमानी पत्रकार थीं। उनकी मौत से स्तब्ध हूं। मेरे पास इस कृत्य की निंदा करने के लिए भी शब्द नहीं हैं। मैंने एक अच्छा दोस्त खो दिया है।
 
 मशहूर मीडिया हस्ती वीर सांघवी ने कहा, दशकों पुरानी एक मित्र, सहयोगी और प्रशंसक गौरी लंकेश की हत्या से क्षुब्ध हूं। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा, अगर यह भाजपा शासित राज्य होता तो नरमपंथी आपातकाल, असहिष्णुता, फासीवाद का रोना रोते। 
 
वकील एवं कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने ट्वीट किया, दुखद और भयावह... भाजपा का भंडाफोड़ करने वाली बहादुर पत्रकार गौरी लंकेश की बेंगलुरु स्थित आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई।
 
उधर दिल्ली में भी पत्रकार गौरी की हत्या से मीडिया जगत में रोष छाया हुआ है। बुधवार को दिल्ली प्रेस क्लब में विरोध बैठक आयोजित की गई है।

राहुल ने कहा, सच को दबाया नहीं जा सकता : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने वरिष्ठ कन्नड़ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या की निंदा की और कहा कि सच को कभी दबाया नहीं जा सकता। राहुल के अलावा कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी महिला पत्रकार की हत्या पर शोक व्यक्त किया।
 
राहुल ने ट्वीट किया, ‘सच को कभी दबाया नहीं जा सकता। गौरी लंकेश हमारे दिलों में बसती हैं। मेरी संवेदनांए और प्यार उनके परिवार के साथ। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।’ 
 
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘गौरी एक तर्कशील थीं जिन्हें गोलियों से शांत करा दिया गया। उनकी हत्या उन लोगों को चुप कराने का प्रयास है जो विपरीत विचार रखते हैं। दुर्भाग्यपूर्ण है।’ केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने पत्रकार की हत्या पर शोक व्यक्त किया है।
 
उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘उनकी हत्या की खबर ‘स्तब्ध’ कर देने वाली है।’ केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथाला और केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट ने भी वरिष्ठ पत्रकार की हत्या पर शोक व्यक्त किया। 
 
दिल्ली में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया और विमन्स प्रेस क्लब (आईडब्ल्यूपीसी) ने वरिष्ठ पत्रकार गौरी की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पत्रकार हत्या मामले को ‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’ और ‘खतरनाक’ करार दिया। 

( ! ) Warning: file_put_contents(/tmp/hi/national-hindi-news.json): Failed to open stream: No such file or directory in /u2/websites/hindi-uat.webdunia.com/library/Site/Utility.php on line 1033
Call Stack
#TimeMemoryFunctionLocation
10.0001362552{main}( ).../bootstrap.php:0
20.17933643864Zend_Application->run( ).../bootstrap.php:62
30.17933643864Zend_Application_Bootstrap_Bootstrap->run( ).../Application.php:378
40.17933643864Zend_Controller_Front->dispatch( $request = ???, $response = ??? ).../Bootstrap.php:101
50.18193679088Zend_Controller_Dispatcher_Standard->dispatch( $request = class Zend_Controller_Request_Http { protected $_dispatched = TRUE; protected $_module = 'article'; protected $_moduleKey = 'module'; protected $_controller = 'manager'; protected $_controllerKey = 'controller'; protected $_action = 'display'; protected $_actionKey = 'action'; protected $_params = [1 => 'u', 'articleSeoStr' => '-117090500089_1', 'module' => 'article', 'controller' => 'manager', 'action' => 'display']; protected $_paramSources = [0 => '_GET', 1 => '_POST']; protected $_requestUri = '/national-hindi-news/gauri-lankesh-murder-bengaluru-117090500089_1.html'; protected $_baseUrl = ''; protected $_basePath = NULL; protected $_pathInfo = '/national-hindi-news/gauri-lankesh-murder-bengaluru-117090500089_1.html'; protected $_rawBody = NULL; protected $_aliases = [] }, $response = class Zend_Controller_Response_Http { protected $_body = []; protected $_exceptions = []; protected $_headers = []; protected $_headersRaw = []; protected $_httpResponseCode = 200; protected $_isRedirect = FALSE; protected $_renderExceptions = FALSE; public $headersSentThrowsException = TRUE } ).../Front.php:954
60.18533780944Zend_Controller_Action->dispatch( $action = 'displayAction' ).../Standard.php:308
70.18543783624Article_ManagerController->displayAction( ).../Action.php:516
80.58444019368Site_Utility::getCachedApi( $url = 'https://ws-uat.webdunia.com/json/rightbar?lang=hi&url=/national-hindi-news', $cacheFile = '/tmp/hi/national-hindi-news.json', $cacheTime = 1800 ).../ManagerController.php:146
90.64624056232file_put_contents( $filename = '/tmp/hi/national-hindi-news.json', $data = '{"Contents":[[{"Type":"PageList","Title":"\\u091c\\u0930\\u0942\\u0930 \\u092a\\u0922\\u093c\\u0947\\u0902","ViewAllUrl":"","SeeAllText":"\\u0938\\u092d\\u0940 \\u0926\\u0947\\u0916\\u0947\\u0902","Pages":[{"Type":"ThumbnailTitleLink","Thumbnail":"https:\\/\\/nonprod-media.webdunia.com\\/public_html\\/_media\\/hi\\/img\\/article\\/2025-11\\/23\\/thumb\\/5_4\\/1763872821-7318.jpg","Title":"INDIA \\u092c\\u094d\\u0932\\u0949\\u0915 \\u092e\\u093e\\u0930\\u094d\\u091a \\u092e\\u093e\\u092e\\u0932\\u0947 \\u092e\\u0947\\u0902 \\u0938\\u0941\\u0928\\u0935\\u093e\\'..., $flags = 2 ).../Utility.php:1033