1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. गगनयान अंतरिक्ष यात्रियों के लिए अंतरिक्ष सूट का रूस में हो रहा निर्माण

Gaganyaan astronaut | गगनयान अंतरिक्ष यात्रियों के लिए अंतरिक्ष सूट का रूस में हो रहा निर्माण

Gaganyaan astronaut
बेंगलुरु। रूसी अनुसंधान और विकास उद्यम 'वेजदा' ने भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के लिए अंतरिक्ष सूट का निर्माण शुरू कर दिया है, जो कि अंतरिक्ष में मानव को भेजने के भारत के प्रथम अभियान गगनयान का हिस्सा हो सकते हैं। रूस की एक संस्था ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
ग्लेवकोसमोस ने कहा कि रूस में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के लिए व्यक्तिगत उड़ान उपकरण का निर्माण शुरू कर दिया गया है। ग्लेवकोसमोस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) दिमित्री लॉस्कुतोव ने कहा कि रूस में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अंतरिक्ष यात्री 3 सितंबर को वेजदा आए और अंतरिक्ष सूट के लिए उनकी नाप ली गई। (भाषा)
अगला लेख
कोरोनावायरस Live Updates : महंत नृत्यगोपाल दास को अस्पताल से छुट्टी, बिहार में रिकवरी रेट 88.24%