सम्बंधित जानकारी
- कठुआ ऑपरेशन में कुल 9 की मौत, इनमें 5 आतंकवादी और 4 जवान
- विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी, रूसी सशस्त्र बलों में सेवारत 18 में से 16 भारतीय लापता
- सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में 1.50 लाख अवमानना मामले लंबित, सरकार ने संसद में दी जानकारी
- कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने संसद में दी जानकारी, मराठवाड़ा क्षेत्र में 3090 किसानों ने की आत्महत्या
- ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई
2025 का पहला सूर्य ग्रहण आज, भारत में दिखेगा या नहीं?
आंशिक सूर्य ग्रहण यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका तथा आर्कटिक के कुछ क्षेत्रों में देखा जा सकेगा।
Solar Eclipse 2025: आज 2025 का पहला सूर्य ग्रहण है। यह आंशिक सूर्य ग्रहण यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका तथा आर्कटिक के कुछ क्षेत्रों में देखा जा सकेगा। भारत में यह नहीं दिखाई देगा क्योंकि इस दौरान चंद्रमा की छाया भारतीय उपमहाद्वीप तक नहीं पहुंचेगी।
खगोलीय परिस्थितियों के मद्देनजर आंशिक सूर्य ग्रहण की भारत में 2:20 बजे शुरुआत होगी। शाम 4:17 बजे यह चरम पर होगा और शाम 6:13 बजे यह समाप्त हो जाएगा। ALSO READ: सूर्य ग्रहण और शनि के मीन राशि में प्रवेश का दुर्लभ संयोग, क्या होगा देश दुनिया का हाल? कौनसी 6 राशियां रहेंगी बेहाल?
कहां दिखाई देगा : यह सूर्य ग्रहण फ्रांस, हंगरी, आयरलैंड, मोरक्को, ग्रीनलैंड, बरमूडा, बारबाडोस, डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, उत्तरी ब्राजील, फिनलैंड, जर्मनी, कनाडा का पूर्वी भाग, लिथुआनिया, हॉलैंड, पुर्तगाल, उत्तरी रूस, स्पेन, सूरीनाम, स्वीडन, पोलैंड, पुर्तगाल, नॉर्वे, यूक्रेन, स्विट्जरलैंड, इंग्लैंड और अमेरिका के पूर्वी क्षेत्र, आदि में देखा जा सकेगा।
इन देशों में नहीं आएगा नजर : आपको बता दें कि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। अत: भारत में नहीं दिखाई देने के कारण इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा। जहां दिखाई देगा वहां सूतक काल मान्य है। इसके साथ ही यह ईरान, पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, बाली, चीन आदि देशों में दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें :
- ग्रहण के दौरान भजन, ध्यान या प्रार्थना करना चाहिए।
- गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दिन सावधान रहते हुए घर के बाहर नहीं निकलना चाहिए।
- ग्रहण के तुरंत बाद स्नान और पूजा पाठ करें।
- इस दिन हो सके तो योग या साधना करना चाहिए।
- इस दिन सूर्य देव के बीज मंत्र का जप करना चाहिए।
- इस दिन सूर्य ग्रहण के बाद घर में सभी ओर जल से शुद्धिकरण करें।
- इस दिन मंदिर में प्रतिमा का शुद्धि करण भी किया जाना चाहिए।
- इस दिन पानी को छान कर और उसमें तुलसी पत्ता डालकर ही सेवन करें।
- भोजन ग्रहण के बाद ही बनाएं और खाएं। भोजन में तुलसी का पत्ता जरूर मिला लें।
सूर्य ग्रहण में क्या नहीं करें?
- सूर्य को खुली आंखों से नहीं देखना चाहिए।
- ग्रहण के दौरान किसी मंदिर या धार्मिक स्थान पर प्रवेश नहीं करना चाहिए।
- ग्रहण के दौरान किसी मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए।
- ग्रहण काल में मैथुन क्रिया से भी बचना चाहिए।
- ग्रहण काल में तेल मालिश वर्जित होती है।
- ग्रहण के समय में बाल या नाखून भी नहीं काटने चाहिए।
- ग्रहण के दौरान यात्रा नहीं करना चाहिए।
- ग्रहण के दौरान अग्निकर्म, स्नान और पूजा न करें।
- गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान काटना, सिलना, बुनना, सोना नहीं चाहिए।
- ग्रहण के दौरान में चाकू, छुरी या तेज धार वाली वस्तुओं का प्रयोग न करें।
edited by : Nrapendra Gupta
