सम्बंधित जानकारी
- हरभजन ने 'मैन ऑफ द मैच' अवॉर्ड पत्नी और परिवार को समर्पित किया
- पीएम मोदी के लिए प्रियंका गांधी का 'चक्रव्यूह', पूर्वी उत्तरप्रदेश में मची खलबली
- कांग्रेस ने जारी की 10 उम्मीदवारों की सूची, कार्ति चिदंबरम को शिवगंगा से टिकट
- पुलवामा हमले के आतंकियों ने किया था वर्चुअल सिम का प्रयोग, भारत ने अमेरिका से मांगी महत्वपूर्ण जानकारी
- IPL 2019 : रैना आईपीएल में 5,000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर
दिल्ली में एम्स के ट्रामा सेंटर में लगी भीषण आग
नई दिल्ली। यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रामा सेंटर के भूतल पर एक ऑपरेशन थिएटर के निकट रविवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने यह जानकारी दी।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि शाम 6 बजकर 13 मिनट पर इस घटना के बारे में एक कॉल मिली थी जिसके बाद दमकल की 12 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि एम्स ट्रॉमा सेंटर के भूतल पर आग लगी और आग बुझाने का काम जारी है।
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि मरीजों को अन्य वार्ड में स्थानांतरित किया गया है और अन्यों को सुरक्षित बाहर निकाला लिया गया।
उन्होंने बताया कि इमारत में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। शॉर्टसर्किट के कारण यह हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। (Photo courtesy: ANI Twitter)
