बुधवार, 25 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Earthquake on India China border
Written By
Last Updated :बीजिंग , शनिवार, 18 नवंबर 2017 (09:19 IST)

भारत-चीन सीमा पर भूकंप के तेज झटके

भारत-चीन सीमा पर भूकंप के तेज झटके - Earthquake on India China border
नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के पास भारत-चीन सीमा पर शनिवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 आंकी गई।
 
भारतीय मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, भूकंप सुबह 4 बजकर, 4 मिनट पर आया था। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग (यूएसजीएस) के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई।
 
भूकंप का केन्द्र तिब्बत के न्यिंगची क्षेत्र में 10 किलोमीटर दूर जमीन की सतह से 6.2 मील की गहराई में रहा। भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान के समाचार नहीं मिले हैं।