सम्बंधित जानकारी
- सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं बाबा रामदेव और पतंजलि, जानिए क्यों मचा है बवाल...
- रामनवमी पर पीएम मोदी को रखना चाहिए राम मंदिर की आधारशिला : बाबा रामदेव
- कश्मीर पर मोदी सरकार से खुश हुए बाबा रामदेव, अब POK को भारत में शामिल करने की मांग
- क्या ‘स्वदेशी अपनाओ’ का नारा देने वाले बाबा रामदेव ने जर्मनी में करवाया अपने घुटने का ऑपरेशन...
- बाबा रामदेव ने खोला राज, इसलिए सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस
Baba Ramdev | अपमानजनक टिप्पणी करने पर योगगुरु बाबा रामदेव को गिरफ्तार करने की मांग
ठाणे। डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर साहित्य सम्मेलन ने डॉ. अंबेडकर और पेरियार ईवी रामास्वामी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर योगगुरु बाबा रामदेव को गिरफ़्तार करने की मांग की।
रिपोर्टों के अनुसार बाबा रामदेव ने हाल ही में एक टेलीविजन चैनल के साथ साक्षात्कार के दौरान संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर और जाति प्रथा के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले पेरियार को 'बुद्धिजीवी आतंकवादी' कहा था।
ठाणे के बौद्ध प्रगति मंडल और पुणे की अखिल भारतीय मराठी साहित्य परिषद की ओर से आयोजित बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पेश करके यह मांग की गई। बैठक के दौरान योगगुरु के उत्पादों पर रोक लगाए जाने की भी मांग की गई।
