सम्बंधित जानकारी
- गर्मी के मौसम में दिल्ली पानी पानी, AAP ने इस तरह साधा भाजपा पर निशाना
- दिल्ली में बारिश से बढ़ी ठंड, हिमाचल में बर्फबारी, कश्मीर में बढ़ा रात का तापमान
- रात भर बारिश से दिल्ली पानी पानी, सड़कों पर वाहनों की कतार, लोग परेशान
- दिल्ली में बारिश का कहर, मिंटो ब्रिज अंडरपास में स्कूल बस फंसी, ऑटो भी डूबा
- दिल्ली में भारी बारिश से सड़कें लबालब, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट
भारी बारिश से दिल्ली का हाल बेहाल, पानी में डूबी कार, उड़ानें प्रभावित
द्वारका, ITO समेत कई इलाकों में सड़कें बनी तालाब, पानी में डूबी कार
Delhi Rain : भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण दिल्ली एनसीआर में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कल रात आए तूफान और भारी बारिश के कारण कई पेड़ गिर गए। सड़कों पर कई वाहन डूबे नजर आए। ALSO READ: Weather Update : दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र ने देर रात 11 बजकर 30 मिनट से सुबह पांच बजकर 30 मिनट के बीच छह घंटे में 81.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की और इस दौरान 82 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।
दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश की वजह से द्वारका, दिल्ली कैंट, आईटीओ, नानकपुरा अंडरपास, धौला कुआं समेत कई इलाकों में पानी भर गया। इस वजह से आज सुबह घरों से निकले लोगों को जाम की स्थिति का भी सामना करना पड़ा। दिल्ली कैंट इलाके में भारी बारिश के कारण पानी इतना अधिक भरा हुआ था कि कार पूरी की पूरी डूब गई और बस भी आधी पानी के अंदर डूब गई।
#WATCH | Delhi | A bus and a car are submerged in water in the Delhi Cantt area after heavy rains caused severe waterlogging in several parts of the National Capital pic.twitter.com/QTiB4OThIO
— ANI (@ANI) May 25, 2025
दिल्ली एयरपोर्ट ने भी एडवाइजरी जारी कर कहा कि कल रात खराब मौसम के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करें और अपडेट के लिए एयरलाइन कर्मचारियों के संपर्क में रहें।
दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर रविवार सुबह विमान परिचालन बाधित रहा। आईजीआईए देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। विमानों के आवागमन पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24डॉटकॉम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, हवाई अड्डे पर कई उड़ानों के संचालन में विलंब हुआ और कुछ उड़ानें रद्द कर दी गईं तथा प्रस्थान में औसतन 30 मिनट से अधिक की देरी हुई।Passenger Advisory issued at 06:50 Hours#DelhiAirport #PassengerAdvisory #DELAdvisory pic.twitter.com/rJ7OPJgqr8
— Delhi Airport (@DelhiAirport) May 25, 2025
विमानन कंपनी इंडिगो ने तड़के तीन बजकर 59 मिनट पर एक्स पर एक पोस्ट कर बताया कि दिल्ली में प्रतिकूल मौसम की वजह से विमान संचालन में अस्थायी बाधाएं पैदा हुई हैं। विमानन कंपनी ने कहा कि मौसम धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है, लेकिन हवाई क्षेत्र में कुछ अवरोध बना हुआ है। उसने सुबह पांच बजकर 54 मिनट पर एक अन्य पोस्ट में बताया कि दिल्ली में आसमान साफ होने के साथ ही उड़ानों का संचालन सामान्य हो गया है।
दिल्ली एनसीआर में आज भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
edited by : Nrapendra Gupta
