सम्बंधित जानकारी
- बड़ा फैसला, गांधी परिवार की SPG सुरक्षा हटाएगी सरकार
- Demonetisation : नोटबंदी की वर्षगांठ, राहुल गांधी ने बताया 'आतंकवादी' हमला
- राहुल गांधी का कटाक्ष, 'मेक इन इंडिया' अब 'बाय फ्रॉम चाइना' हो गया है
- WhatsAPP की जासूसी पर बवाल, राहुल ने साधा मोदी सरकार पर निशाना
- Article 370 हटने के बाद योरपीय सांसदों का कश्मीर दौरा, राहुल गांधी ने कहा- कुछ तो गड़बड़ है
Rahul Gandhi | राहुल गांधी के 'चौकीदार चोर है' बयान पर सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिए गए 'चौकीदार चोर है' वाले नारे पर आज गुरुवार को अपना फैसला सुनाएगा। भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने राहुल गांधी द्वारा दिए गए इस विवादित बयान के बाद सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका लगाई थी। मामले में दाखिल मानहानि की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद 10 मई को फैसला सुरक्षित रख लिया था।
सुनवाई के दौरान राहुल गांधी द्वारा सुप्रीम कोर्ट के हवाले से 'चौकीदार चोर है' के बयान के लिए बिना शर्त माफी मांगे जाने के बाद याचिकाकर्ता ने कहा था कि राहुल गांधी ने जनता के सामने यह बात कही है, ऐसे में उन्हें लोगों से इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट ने इसके बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। राहुल गांधी ने राफेल से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के आदेश को प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ लगाए गए 'चौकीदार चोर है' के स्लोगन से भी जोड़ा था।
