1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Deadly attack on AAP MLA in Delhi

चुनाव के बाद दिल्ली में खूनी सियासत, AAP विधायक पर जानलेवा हमला, 1 की मौत

Delhi
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के किशनगढ़ गांव में आप विधायक नरेश यादव के काफिले पर मंगलवार देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाईं जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 1 अन्य घायल हो गया।
 
पुलिस ने बताया कि नवनिर्वाचित विधायक और उनके समर्थक विधायक के निर्वाचन क्षेत्र महरौली में एक मंदिर में पूजा-अर्चना कर लौट रहे थे। सूत्रों के अनुसार महरौली के विधायक के काफिले पर 7 गोलियां चलाई गईं। पुलिस ने बताया कि घटना में घायल हुए एक व्यक्ति को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने दावा किया कि पार्टी स्वयंसेवक अशोक मान की हमले में मौत हो गई। उन्होंने ट्वीट किया कि महरौली से विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला। अशोक मान की सरेआम हत्या... मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे नरेश यादव।
 
आप के सोशल मीडिया प्रभारी अंकित लाल ने ट्वीट किया कि आप विधायक नरेश यादव और उनके समर्थकों के काफिले पर गोलियां चलाई गईं... दूसरी कार में सवार बदमाशों ने फोर्टिस के पास उन पर गोलियां चलाई। 1व्यक्ति की मौत और 1 घायल। पुलिस मौके पर मौजूद है।
 
थोड़ी देर बाद उन्होंने ट्वीट किया कि काफिले पर पीछे से हमला हुआ था। 2 साथियों को गोली लगी। इस हमले में अशोक मानजी की मौत हो गई, हरेंद्रजी घायल हैं। हरेंद्रजी के पैर में गोली लगी है और वे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। वे खतरे से बाहर हैं।
अगला लेख
बड़ी खबर, सबमर्सिबल पंप लगाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य