सम्बंधित जानकारी
- आगरा में मोदी बोले, सवर्ण आरक्षण बिल सबको समान अवसर देने का प्रयास
- राहुल गांधी बोले, जनता की अदालत से भाग गया 56 इंच की छाती वाला चौकीदार
- नरेन्द्र मोदी ने कहा, चौकीदार सोता नहीं चोरों को पकड़ता है...
- सवर्ण आरक्षण : क्या मोदी सरकार ने दुधारी तलवार पर पैर रख दिया है?
- नरेन्द्र मोदी को बर्बाद कर देगा राफेल का सच, राहुल गांधी ने कहा
कांग्रेस सांसद ने मोदी को बताया बूढ़ा, कहा- राहुल बनेंगे देश के प्रधानमंत्री
भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी में एक बार फिर बयानबाजी का सिलसिला तेज गया है।कांग्रेस के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तनखा ने पीएम मोदी के बारे में विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें बूढ़ा बताया साथ ही उन्हें राहुल गांधी के लिए जगह बनाने के सलाह दे डाली है।
जबलपुर में एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए विवेक तनखा ने कहा कि मोदी जी अब फेल हो चुके हैं। अब उनका बुढ़ापा भी आ गया है। अब वो राहुल जी के लिए जगह बनाएं। राहुल जी देश के नए प्रधानमंत्री बनेंगे।
कांग्रेस सांसद तनखा के इस बयान के बाद अब ये तय है कि आने वाले समय में इस बयान को लेकर सियासत गर्म होगी, वहीं विवेक तनखा ने यूपी में सपा और बसपा के गठबंधन पर कहा कि अब यूपी में कांग्रेस अकेले पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी।
