सम्बंधित जानकारी
- भय्यू महाराज की मौत का रहस्य गहराया, कई नंबरों से करते थे युवती से बात, पुलिस दोबारा कर रही है जांच
- राष्ट्रसंत भय्यू महाराज की आत्महत्या मामले में नया खुलासा, युवती ब्लैकमेल कर मांग रही थी 40 करोड़ रुपए
- वैक्सिंग के बाद होने वाली समस्याओं को दूर करने के 3 उपाय
- जब गर्म खाने से जीभ जल जाए, तो काम आएंगे ये 4 उपाय
- कुंती माथुर स्मृति नाट्य समारोह : इंदौर के नाट्य प्रेमी 14 दिसंबर से फिर उठाएंगे तीन दिवसीय नाटकों का आनंद
माउंट आबू में पारा जमाव बिंदु से नीचे, इंदौर में मौसम का सबसे सर्द दिन
जयपुर। राजस्थान में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। राज्य के पवर्तीय स्थल माउंट आबू में शुक्रवार रात पारा जमाव बिंदु से भी नीचे चला गया। अगले 24 घंटे में राज्य के कई इलाकों में पाला पड़ने की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार बीती रात माउंट आबू में पारा माइनस एक डिग्री दर्ज किया गया। वहीं चुरू में यह 3.5 डिग्री व भीलवाड़ा तथा सीकर में 3—3 डिग्री रहा। चुरू में शनिवार को दिन में भी तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटे में राज्य के कई इलाकों में पाला पड़ सकता है और रात का तापमान भी चार डिग्री से कम रहने का अनुमान है।
पछुआ हवा ने बढ़ाई यूपी में सर्दी : उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को सुबह से ही चटख धूप निकलने से ठंड से राहत महसूस हुई, मगर पछुआ हवा चलने के कारण दिन ढलने के साथ सर्दी और बढ़ गई। आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के ज्यादातर मण्डलों में दिन के तापमान में गिरावट का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान झांसी, कानपुर, लखनऊ, बरेली तथा आगरा मण्डलों में अधिकतम तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई।
इंदौर में मौसम का सबसे सर्द दिन : बर्फीली हवाओं के कारण शनिवार को इंदौर में मौसम का सबसे सर्द दिन रिकॉर्ड किया गया। यहां दिन का अधिकतम तापमान 5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री कम रहा। उत्तर भारत से आने वाली हवाओं की गति बढ़ने से अगले 2-3 दिन में शहर के तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आने की संभावना है।
