1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Central Secretariat Deepawali

दीपावली से पहले रोशनी में नहाया केंद्रीय सचिवालय

Central Secretariat
नई दिल्ली। प्रकाश के त्योहार दीपावली से पहले आज भारत सरकार का केंद्रीय सचिवालय के भवन नॉर्थ ब्लॉक और साऊथ ब्लॉक करोड़ों तरह की रंग बिरंगी रोशनी के रंगों से नहा गया। 
        
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण तथा आवास एवं शहरी कार्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी अन्य केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में गृह मंत्रालय के सबसे पुराने सहयोगी कर्मचारी उत्तराखंड के महीपाल सिंह ने बटन दबा कर इस नई रोशनी व्यवस्था की उद्घाटन किया। 
 
महीपाल सिंह इस महीने के अंत में सेवानिवृत हो रहे हैं। इससे भवनों पर एक करोड़ 60 लाख तरह की रंग बिरंगी रोशनी देखी जा सकती है। पूरा कार्यक्रम संगीत के साथ लगभग 20 मिनट तक चला।    
     
लगभग 40 वर्ष से सरकारी सेवा में दफ्तरी के तौर पर कार्यरत महीपाल सिंह को अग्रिम पंक्ति में प्रधानमंत्री के साथ बिठाया गया। प्रधानमंत्री ने महीपाल सिंह से हाथ भी मिलाया। नॉर्थ ब्लॉक और साऊथ ब्लॉक में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, वित्त मंत्री, विदेशमंत्री और रक्षा मंत्री के कार्यालय हैं। 
        
सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय सचिवालय पर केवल साल में दो बार गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुल आठ दिन के लिए रोशनी की जाती हैं लेकिन अब नॉर्थ ब्लॉक और साऊथ ब्लॉक पर पूरे साल रोशनी होगी। अगले साल एक जनवरी से नई रोशनी व्यवस्था राष्ट्रपति भवन के लिए भी कर दी जाएगी।
        
सूत्रों के अनुसार नई बिजली व्यवस्था के लिए लगभग 40 किलोमीटर लंबी तारों का इस्तेमाल हुआ है। पूरी व्यवस्था एलईडी बल्ब की है। कुल 662 स्थानों पर बल्ब गए हैं। इससे अगले सात वर्ष में इसका खर्च बचत से निकल जाएगा। (वार्ता) 
अगला लेख
आजम खान बोले, सेना ने विश्वविद्यालय को उपहार में दिया लड़ाकू टैंक