1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. CBSE paper leak case, Arrest

सीबीएसई पेपर लीक : हिमाचल में 3 गिरफ्तार

CBSE paper leak case
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा के इकॉनॉमिक्स का पेपर लीक होने के संबंध में हिमाचल प्रदेश के एक स्कूल के 3 स्टॉफ सदस्यों को शनिवार को गिरफ्तार किया।


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में डीएवी स्कूल के केंद्र अधीक्षक राकेश, क्लर्क अमित और चपरासी अशोक को अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को ऊना से राष्ट्रीय राजधानी लाया गया और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

12वीं कक्षा के 26 मार्च को इकॉनॉमिक्स के पेपर के 1 दिन पहले पेपर की हस्तलिखित प्रति व्हाट्सएप पर लीक हो गई थी। सीबीएसई ने 30 मार्च को घोषणा की कि 12वीं कक्षा के इकॉनॉमिक्स का पेपर देशभर में 25 अप्रैल को फिर से कराया जाएगा। (भाषा)
अगला लेख
कैम्ब्रिज एनालिटिका की तरह फेसबुक के और डाटा उल्लंघन हो सकते हैं : सैंडबर्ग