सम्बंधित जानकारी
- राफेल सौदे में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए सीबीआई के पास पहुंचे वकील
- दाती महाराज के खिलाफ बलात्कार और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का मामला दर्ज
- पैसा लेकर भागने वालों पर राजनाथ हुए सख्त, बोले भारत आना ही होगा, जब्त की जाएगी सारी संपत्ति
- राहुल गांधी ने दी गिरफ्तारी, CBI विवाद पर कांग्रेस का हल्ला बोल
- CBI निदेशक की छुट्टी पर बवाल, सड़क पर उतरे राहुल गांधी, कांग्रेस का हल्ला बोल
सीबीआई को अस्थाना के खिलाफ 1 नवंबर तक यथास्थिति बनाए रखने का आदेश
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को सीबीआई को आदेश दिया कि वह अपने विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ कार्यवाही पर 1 नवंबर तक यथास्थिति बनाए रखे। अस्थाना को सरकार ने छुट्टी पर भेज दिया है।
न्यायमूर्ति नजमी वजीरी की पीठ ने अस्थाना और सीबीआई के एक अन्य अधिकारी की अर्जियों पर जवाब दाखिल नहीं करने को लेकर जांच एजेंसी पर सवाल उठाए। दोनों अधिकारियों ने इस मामले में अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करने की मांग की है। उच्च न्यायालय ने सीबीआई को निर्देश दिया कि वह दोनों अधिकारियों की अर्जी पर एक नवंबर या उससे पहले जवाब दाखिल करे।
सीबीआई के वकील ने उच्च न्यायालय को बताया कि जवाब देने में इसलिए देर हुई, क्योंकि केस से जुड़ीं फाइलें केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के पास भेजी गई हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने जवाब दाखिल करने के लिए और वक्त भी मांगा। (भाषा)
