सम्बंधित जानकारी
- परीक्षा के डर पर कैसे विजय प्राप्त करें, पढ़ें अपनी राशि...
- परीक्षा में सफल होने के लिए पढ़ाई के साथ ये उपाय भी आजमा लीजिए...
- रेलवे भर्ती परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी पर बवाल, रेल मंत्रालय ने इस तरह दी सफाई
- परीक्षा के दौरान केवल पढ़ाई ही नहीं, बच्चों के खान-पान पर भी दें विशेष ध्यान...
- परीक्षा के दौरान सिर्फ पढ़ाई नहीं, लाइफस्टाइल और खानपान का भी रखें ख्याल
CA Examination। लोकसभा चुनाव के चलते सीए परीक्षा की तारीख टली, अब ये परीक्षाएं 27 मई से 12 जून तक होंगी
नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सनदी लेखाकार (चार्टर्ड एकाउंटेंट) परीक्षाओं की तारीखों को आगे खिसका दिया गया है। अब ये परीक्षाएं 27 मई से 12 जून के दौरान होंगी। भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) ने सोमवार को यह जानकारी दी।
आईसीएआई ने कहा कि अप्रैल-मई में होने वाले 17वें लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 2 से 17 मई के बीच होने वाले चार्टर्ड ये काउंटेंट परीक्षाओं को फिलहाल टाल दिया गया है। अब ये परीक्षाएं 27 मई से 12 जून 2019 को होंगी।
उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार के चुनाव 7 चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल और अंतिम चरण का मतदान 19 मई को होगा। मतों की गणना 23 मई को होगी। (भाषा)
