1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP NRC Amended Citizenship

BJP विधायक का बयान, 1 घंटे में हो सकता है CAA और NRC के विरोध करने वालों का सफाया

BJP
चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा के एक विधायक ने एक समुदाय विशेष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग संशोधित नागरिकता कानून (CAA) और एनआरसी का विरोध कर रहे हैं उनका ‘सफाया’ एक घंटे में किया जा सकता है।
 
कैथल के विधायक लीला राम गुर्जर संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में अपने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
 
उन्होंने सभा में कहा कि आज यह जवाहरलाल नेहरू का हिन्दुस्तान नहीं है, आज यह गांधी वाला नहीं है। आज यह हिंदुस्तान है नरेंद्र मोदी जी का। मियां जी, अब यह हिंदुस्तान नरेंद्र मोदीजी का है, अगर इशारा हो गया ना तो एक घंटे में सफाया कर देंगे। संशोधित नागरिकता कानून का हवाला देते हुए वह एक वीडियो क्लिप में यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि मोदी ने यह पहल की है।
 
उन्होंने कहा कि अगर मुस्लिम सोचते हैं कि उन्हें देश से निकालने के लिए यह षड्यंत्र है तो ऐसा उस कानून में कुछ भी नहीं है। लेकिन जिन्होंने अवैध तरीके से देश में प्रवेश किया है, उन्हें निश्चित तौर पर जाना होगा। 
 
इस साल अक्टूबर में आयोजित विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को हराने वाले गुर्जर ने कहा कि मैं यहां लोगों से कहना चाहता हूं कि आज यह भारत मनमोहन सिंह, जवाहरलाल नेहरू या गांधी का नहीं है, बल्कि मोदीजी और अमित शाह का भारत है। (भाषा) (Picture courtesy: Social Media)
अगला लेख
अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती : 'सदैव अटल स्मारक' पर राष्ट्रपति कोविंद और PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि