1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. bjp mp from rewa janardan statement on pm modis beard

BJP के सांसद बोले- अमर है PM मोदी की दाढ़ी, एक बार दाढ़ी फटकारते हैं तो झड़ते हैं 50 लाख पीएम आवास

Janardan Mishra
नेता और मंत्री अपने कामों से ज्यादा बेतुके बयानों से चर्चाओं में रहते हैं। जनता के बीच ये ऐसा बोल देते हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है और जनता इन पर खूब ठहाके लगाती है। ऐसा ही एक बयान रीवा के भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने दे डाला। उनका यह बयान 3 नवंबर का है, जो अब वायरल हो रहा है जिसमें लोग भी उनकी बात पर जमकर ठहाके लगाते दिखाई दे रहे हैं।
 
रीवा संसदीय सीट से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दाढ़ी अमर है। उनकी दाढी से पीएम आवास झड़ते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एक बार अपनी दाढ़ी को फटकारते हैं तो 50 लाख घर निकलते हैं। दोबारा दाढ़ी फटकारते हैं तो 1 करोड़ घर निकलते हैं।
 
उन्होंने लोगों से कहा है कि जब तक वे मोदी की दाढ़ी का ध्यान रखेंगे, तब तक उनके घर बनते रहेंगे। इससे पहले मिश्राजी का रीवा के खजुहा गांव में एक स्कूल के शौचालय की सफाई करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वे टॉयलेट से मिट्टी निकालते हुए दिखाई दे रहे थे।
अगला लेख
PM मोदी आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का जेवर में करेंगे शिलान्‍यास, UP चुनाव से पहले मतदाताओं को मनाने के लिए एयर कनेक्टिविटी की सौगात