रविवार, 20 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. bjp leader tells why party lost karnataka elections
Written By
Last Modified: मंगलवार, 16 मई 2023 (07:27 IST)

भाजपा नेता ने बताया कर्नाटक में क्यों हारी भाजपा

mob in bjp road show in karnataka
Karnataka Political News : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा (BJP) की करारी हार के संबंध में वरिष्ठ नेता तथागत रॉय ने कहा कि वफादारों के बजाय अन्य दलों से आए लोगों को तरजीह देने जैसी जो गलतियां 2021 के पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान की गईं, उन्हीं गलतियों को दोहराने से कर्नाटक में पार्टी की हार हुई है। उन्होंने कहा कि गलतियों को सुधारने का समय आ गया है।
 
भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व अध्यक्ष और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल रॉय ने सिलसिलेवार ट्वीट में याद किया कि 2021 में पूर्वी राज्य में चुनाव के दौरान इसी तरह की गलतियां कैसे की गईं।
 
उन्होंने ट्वीट किया कि मैं कर्नाटक की राजनीति के बारे में बहुत कम जानता हूं, लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट को देखते हुए, मुझे लगता है कि 2021 में पश्चिम बंगाल की गलतियों को 2023 में दोहराया गया। टिकटों के वितरण में उसी तरह का पक्षपात हुआ।
 
रॉय ने कहा कि वफादारों के बजाय अन्य दलों से आए लोगों को तरजीह देने जैसी जो गलतियां 2021 के पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान की गईं, उन्हीं गलतियों की पुनरावृत्ति से कर्नाटक में भाजपा की हार हुई है।
 
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस 136 सीटें जीतकर पूर्ण बहूमत की सरकार बनाने की ओर अग्रसर है जबकि सत्तरारुढ़ भाजपा मात्र 65 सीटों पर सिमटकर रह गई। 
ये भी पढ़ें
डिप्रेशन में सत्येंद्र जैन, एक्शन में तिहाड़ जेल प्रशासन