सम्बंधित जानकारी
- बाढ़ के पानी में गले तक डूबा रिर्पोटर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
- 4 देशों में बाढ़ से 600 लोगों की मौत, 5 लाख से ज्यादा को छोड़ना पड़ा घर
- भारत, बांग्लादेश, नेपाल और म्यांमार में बाढ़, 600 लोगों की मौत, 2.5 करोड़ प्रभावित
- नेपाल और बांग्लादेश में बाढ़ से हाहाकार, 215 लोगों की मौत, 67 घायल
- जांबाजी को सलाम, असम में सेना ने बचाई बाढ़ में फंसे 150 लोगों की जान
बाढ़ का कहर, बिहार और मुंबई से जाने वाली इन ट्रेनों पर पड़ा असर
हाजीपुर। बिहार में बाढ़ के कारण दरभंगा-समस्तीपुर खंड पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इस खंड पर रविवार को 5 ट्रेनों को रद्द किया गया और 12 से अधिक ट्रेनों के मार्ग बदले गए। इसी तरह मुंबई से जाने वाली कई ट्रेनें भी बारिश की वजह से प्रभावित हुई।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने एक बयान में कहा, 'समस्तीपुर-दरभंगा खंड पर हायाघाट खंड के निकट पुल संख्या 16 पर पानी का स्तर खतरे के निशान को पार कर गया। इसलिए इस खंड पर ट्रेनों की आवाजाही को रोक दिया गया।'
उन्होंने बताया कि इस वजह से जयनगर-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस के अलावा चार यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
सीपीआरओ ने बताया कि इसके अलावा, दरभंगा-नई दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस, अहमदाबाद-दरभंगा जनसाधारण एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस और कोलकाता- सीतामढ़ी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाया जा रहा है।
मुंबई में बारिश का इन ट्रेनों पर पड़ा असर : मुंबई में भारी बारिश के कारण दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) ने कुछ लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
एससीआर के प्रवक्ता ने बताया कि 12702 हैदराबाद-मुंबई सीएसएमटी हुसैन सागर एक्सप्रेस रविवार को रद्द कर दी गई जबकि 17031 मुंबई सीएसएमटी-हैदराबाद एक्सप्रेस सोमवार को नहीं चलेगी। इसी प्रकार 17614 एच एस नांदेड़- पनवेल क्सप्रेस को रविवार को रद्द कर दिया गया। विपरीत दिशा से आने वाली 17613 पनवेल-एच एस नांदेड़ एक्सप्रेस सोमवार को रद्द रहेगी।
