1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Bihar Chief Minister Nitish Kumar breaks down while talking about GeorgeFernandes

जॉर्ज फर्नांडिस को याद करते हुए रो पड़े नीतीश कुमार...

George Fernandes
समाजवाद के प्रखर नेता और देश के पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। जॉर्ज फर्नांडिस का बिहार से गहरा रिश्ता था। वे जनता दल के संस्थापक सदस्य थे। 
 
उनके निधन से पूरे बिहार में शोक है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान जॉर्ज फर्नांडीस को याद करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री की आंखों में आंसू आ गए। 
 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जॉर्ज फर्नांडिस के निधन से देश ने एक बड़े राजनीतिक शख्सियत और प्रखर वक्ता को खो दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने अपना अभिभावक खो दिया है। राज्य सरकार ने दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। सीएम नीतीश जॉर्ज फर्नांडिस के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए कल दिल्ली जाएंगे।
(Photo and Video Courtesy: ANI)
अगला लेख
नेशनल बेसिक इनकम : जानिए, दुनिया के बाकी देशों में क्या है स्थिति...